शेयर मंथन में खोजें

इडेलवाइज हाउसिंग फाइनेंस (Edelweiss Housing Finance) करेगी 500 करोड़ रुपये के डिबेंचर जारी

इडेलवाइज हाउसिंग फाइनेंस (Edelweiss Housing Finance) ने बीएसई को सूचना दी कंपनी के निदेशक मंडल ने 500 करोड़ रुपये मूल्य के गैर-परिवर्तवीय डिबेंचरों को जारी करने की मंजूरी दे दी है।

कंपनी इन डिबेंचरों को इनिशियल पब्लिक ओफ्रिंग द्वारा उपयुक्त समय पर जारी करेगी। आज बीएसई में सुबह से इडेलवाइज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर में मजबूती का रुख है।
बीएसई में इडेलवाइज हाउसिंग फाइनेंस का शेयर मंगलवार के 59.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को मामूली गिरावट के साथ 59.20 रुपये पर खुला। गिरावट के साथ खुलने के बाद इसमें लगातार तेजी जारी रही। कारोबार के दौरान इसने दिन के 61.80 रुपये के उच्च स्तर को छुआ और यह 58.85 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब पौने 12 बजे कंपनी का शेयर 1.85 रुपये या 3.11% की मजबूती के साथ 61.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख