शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने बेची एलआईसी को हिस्सेदारी, शेयर मजबूत

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने 2.10% हिस्सेदारी एलआईसी को बेच दी है।

इसके साथ ही एलआईसी की टाटा मोटर्स में कुल हिस्सेदारी 4.91% बढ़ कर 7.01% हो गयी है। इसके बाद कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर बुधवार के 385.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ 385.25 रुपये पर खुला और 392.25 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी का शेयर 5.90 रुपये या 1.53% की बढ़त के साथ 390.90 रुपये पर चल रहा है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में टाटा मोटर्स के शेयर का उच्च स्तर 516.90 रुपये और निचला स्तर 266.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख