शेयर मंथन में खोजें

फ्यूचर कंज्यूमर (Future Consumer) को मिला 134 करोड़ रुपये का निवेश

फ्यूचर कंज्यूमर (Future Consumer) ने बीएसई को सूचना दी है कि इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन कंपनी में 134 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

इस संबंध में कंपनी के निदेशक मंडल ने इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन को इक्विटी लिंक्ड प्रतिभूति आवंटित करने को मंजूरी दी है। इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन वर्ल्ड बैंक समूह की सदस्य है।
बीएसई में फ्यूचर कंज्यूमर का शेयर गुरुवार के 21.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ 21.90 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी का शेयर 0.50 रुपये या 2.30% की गिरावट के साथ 21.25 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 27.25 रुपये और निचला स्तर 0.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख