शेयर मंथन में खोजें

कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन (Kalpataru Power Transmission) को मिला 809 करोड़ रुपये का ठेका, शेयर में बढ़त

कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन को 809 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को पूर्वी अफ्रीका में 400 केवी की ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण के लिए 522 करोड़ रुपये का टर्नकी परियोजना मिली है। कंपनी को दूसरा ठेका पावरग्रिड जबलपुर ट्रांसमिशन से विंध्याचल-जबलपुर ट्रांसमिशन लाइन के लिए दो ट्रांसमिशन लाइन की आपूर्ति का ठेका मिला है। इसकी कुल लागत लगभग 176 करो़ड़ रुपये है। कंपनी को तीसरा ठेका मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी से 220 केवी और 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण के लिए मिला है इस परियोजना की कुल लागत करीब 111 करोड़ रुपये है। बीएसई में कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन के शेयर आज बुधवार को बढ़त के साथ 225.25 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 234.35 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 222.85 रुपये तक फिसला। कारोबार समाप्त होने पर यह 7.20 रुपये या 3.22% की बढ़त के साथ 230.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख