शेयर मंथन में खोजें

कंट्रोल प्रिंट (Control Print) का तिमाही और सालाना लाभ बढ़ा

कंट्रोल प्रिंट (Control Print) के तिमाही लाभ में 85.34% और सालाना लाभ में 38.06% की बढ़त हुई है।

कंपनी को वित्त वर्ष 2014-15 और इसकी अंतिम तिमाही में क्रमश: 19.15 करोड़ रुपये और 3.82 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इसकी तुलना में कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 और इसकी अंतिम में क्रमश: 26.44 करोड़ रुपये और 7.08 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। साथ ही वार्षिक आधार पर कंपनी की आय में भी 19.12% की बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2015-16 में कंट्रोल प्रिंट की आय 134.52 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वर्ष में 112.92 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में कंट्रोल प्रिंट का शेयर बुधवार के 296.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को बढ़त के साथ 300.00 रुपये खुला है। करीब सवा 10 बजे यह 4.40 रुपये या 1.48% की गिरावट के साथ 292.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख