शेयर मंथन में खोजें

लक्ष्मी मिल्स (Lakshmi Mills) को वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में घाटा

लक्ष्मी मिल्स (Lakshmi Mills) को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में हुए 0.87 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की आखरी तिमाही में 1.45 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

इसके अलावा वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी 1.04 करोड़ रुपये के लाभ में रही, जबकि कंपनी को पिछले वर्ष 4.29 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। साथ ही कंपनी की वार्षिक आय में भी गिरावट हुई है। वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी की आय 199.19 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वर्ष में 221.30 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में लक्ष्मी मिल्स का शेयर गुरुवार के 1,985.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को मजबूती के साथ 2,069.00 रुपये खुला है। लक्ष्मी मिल्स के शेयर का पिछले 52 हफ्तों की अवधि में उच्च स्तर 2,790 रुपये और निचला स्तर 1,920.00 रुपये रहा है। करीब साढ़े 12 बजे यह 104.45 रुपये या 5.26% की बढ़त के साथ 2,090.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख