शेयर मंथन में खोजें

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) को मिली निदेशक मंडल की मंजूरी

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी को निदेशक मंडल से इक्विटी पूँजी 3,000 करोड़ रुपये तक बढ़ाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेने वाले प्रस्ताव को मंजूरी मिल गयी है।

शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद कंपनी वित्त वर्ष 2016-17 में अपनी इक्विटी पूँजी अलग-अलग तरीकों से 3,000 करोड़ रुपये तक बढ़ायेगी।
बीएसई में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का शेयर गुरुवार को 80.95 रुपये पर बंद हुआ था, इसकी तुलना में आज यह गिरावट के साथ 81.40 रुपये पर खुला। कंपनी का शेयर पिछले 52 हफ्तों की अवधि में 113.70 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 48.20 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। कारोबार समाप्ति के अंत में कंपनी का शेयर 1.05 रुपये या 1.30% की बढ़त के साथ 82.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख