शेयर मंथन में खोजें

एमईपी इन्फ्रा (MEP Infra) को गुजरात में एनएचएआई से मिला ठेका

एमईपी इन्फ्रास्ट्रक्चर को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से गुजरात में ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका उसकी साझा कंपनी के साथ तालाजा-महुवा सेक्शन को चार लेन करने के लिए दिया गया है। पहले साल के लिए इस परियोजना की निविदा मूल्य 643.05 करोड़ रुपये और ओऐंडएम निविदा 9.00 करोड़ रुपये है। बीएसई में एमईपी इन्फ्रा के शेयर शुक्रवार को 0.15 रुपये या 0.37% की बढ़त के साथ 41 रुपये पर बंद हुआ। कल कारोबार के दौरान यह शेयर 42 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 40.85 रुपये तक फिसला। इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 34.20 रुपये रहा जबकि 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 67 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 28 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख