शेयर मंथन में खोजें

रामकी इन्फ्रा (Ramky Infra) के शेयर उछले

बीएसई में मंगलवार को  रामकी इन्फ्रा के शेयर में सुबह से ही तेजी देखी जा रही है।

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद कंपनी के शेयर में जबरदस्त बढ़त देखने को मिली। दोपहर करीब 2.51 बजे कंपनी के शेयर 6.65 रुपये या 9.95% की शानदार बढ़त के साथ 73.50 रुपये पर चल रहा है। दोपहर तक के कारोबार में यह शेयर 73.50 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 69.50 रुपये तक फिसला। कंपनी के द्वारा जारी किये गये आँकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में रामकी इन्फ्रा का लाभ 109.95% बढ़ कर 173.53 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले कारोबारी साल के अंत में कंपनी को 82.65 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय 336.17 करोड़ रुपये के मुकाबले 157.02% बढ़ कर 867.03 करोड़ रुपये हो गयी है।वित्त वर्ष के अंत में कंपनी को 17.30 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। पिछले कारोबारी साल के अंत में कंपनी को 482.96 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। (शेयर मंथन, 31 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख