शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की जेगुआर लैंड रोवर की बिक्री में 8% की बढ़त

वार्षिक आधार पर मई 2016 में टाटा मोटर्स (Tata Motors) की जेगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की अमेरिकी में बिक्री में 8% की बढ़त हुई है।

हालांकि इसी गाड़ी की भारत में हुई बिक्री में 20.83% की गिरावट हुई है। पिछले वर्ष मई में कंपनी ने भारत में कुल 168 जेएलआर की बिक्री की थी, जिसकी तुलना में मई 2016 में कंपनी 133 इकाई बेच सकी, जबकि अमेरिका में जेएलआर की बिक्री 6,586 इकाई से बढ़ कर 7,114 इकाई रही। इसके अलावा कंपनी के वाहनों की कुल बिक्री 1.4% की बढ़त के साथ 40,294 इकाई रही, जो कि पिछले वर्ष मई महीने में 39,664 थी। साथ ही टाटा मोटर्स अमेरिका में जेगुआर की 79.7% की बढ़त के साथ कुल 2,164 इकाइयाँ कंपनी ने बेची, जबकि पिछले वर्ष मई में 1,204 इकाइयाँ बिकी थीं।
बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर बुधवार के 449.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज कमजोरी के साथ 445.00 रुपये पर खुला और 460.30 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयर में 5.65 रुपये या 1.26% की बढ़त के साथ 454.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख