शेयर मंथन में खोजें

एंटरटेनमेंट नेटवर्क भारत (Entertainment Network Bharat) ने शुरू किया नया रेडियो स्टेशन

एंटरटेनमेंट नेटवर्क भारत (Entertainment Network Bharat) ने बीएसई को अपना नया रेडियो स्टेशन शुरू होने की सूचना दी है।

कंपनी ने हैदराबाद में अपने इस नये रेडियो स्टेशन की शुरुआत की है। एंटरटेनमेंट नेटवर्क को यह 95 एफएम का दूसरा चैनल पिछले वर्ष हुई तीसरे चरण की नीलामी के तहत मिला था।
बीएसई में एंटरटेनमेंट नेटवर्क भारत का शेयर गुरुवार को 752.00 रुपये पर बंद होकर आज शुक्रवार को मजबूती के साथ 769.00 रुपये पर खुला है, जो कि आज के कारोबार दौरान कंपनी के शेयर का उच्च स्तर भी रहा है। करीब साढ़े 11 बजे यह 1.00 रुपये या 0.13% की मामूली गिरावट के साथ 751.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख