शेयर मंथन में खोजें

भारत फोर्ज (Bharat Forge) की साझा उद्यम कंपनी को मिला आपूर्ति ठेका

खबरों के अनुसार भारत फोर्ज (Bharat Forge) की साझा उद्यम कंपनी एल्स्टम भारत फोर्ज पावर को आपूर्ति ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका एनटीपीसी से इसे 800 मेगावाट की अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल भाप टरबाइन जनरेटर द्वीप की दो इकाइयों की आपूर्ति के लिए मिला है, जिसका मूल्य लगभग 1,495 करोड़ रुपये है। एल्स्टम भारत फोर्ज पावर, भारत फोर्ज और जीई की साझा उद्यम कंपनी है।
बीएसई में भारत फोर्ज का शेयर मंगलवार को 748.75 रुपये के स्तर पर बंद होकर आज बुधवार को बढ़त के साथ 758.50 रुपये पर खुला और 773.00 रुपये के उच्च स्तर तक गया। कंपनी का शेयर आज एक दायरे में ही चल रहा है। करीब सवा 12 बजे कंपनी का शेयर 16.30 रुपये या 2.18% की बढ़त के साथ 765.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख