शेयर मंथन में खोजें

मदरसन सूमी (Motherson Sumi) की सहायक कंपनी जुटायेगी 2,000 करोड़ रुपये

मदरसन सूमी (Motherson Sumi) की सहायक कंपनी संवर्धन मदरसन ऑटोमोटिव सिस्टम्स 30 करोड़ डॉलर या लगभग 2,000 करोड़ रुपये जुटायेगी।

कंपनी दिसम्बर 2021 में निश्चित ऋण चुकाने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए 5.5 साल के गैर-कॉल 3 वर्ष वरिष्ठ प्रतिवर्ष 4.875% दर वाले सुरक्षित नोटों के माध्यम से यह रकम जुटायेगी। कंपनी ने सफलतापूर्वक तीसरी बार नोट जारी किये हैं और अमेरिका डॉलर बॉंड बाजार में अपनी सफल शुरुआत की है।
मदरसन सूमी का शेयर शुक्रवार को बीएसई में 0.30 रुपये की मामूली गिरावट के साथ खुलने के बाद 1.45 रुपये या 0.50% गिर कर 288.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 293.85 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और नीचे की ओर 285.10 रुपये तक गिरा। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 395.85 रुपये और निचला स्तर 206.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख