शेयर मंथन में खोजें

रुचि सोया (Ruchi Soya) को मिली कर्नाटक सरकार की मंजूरी

रुचि सोया (Ruchi Soya) ने कहा है कि कंपनी को कर्नाटक सरकार की राज्य स्तरीय एकल खिड़की स्वीकृति समिति से मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को सरकार से दक्षिण कन्नड़ जिले में खाद्य और कृषि व्यवसाय के क्षेत्र में कई नये संयंत्र लगाने के लिए मिली है, जिसके बाद कंपनी क्षेत्र में एक पूर्ण और एकीकृत मूल्य श्रृंखला स्थापित करेगी। कंपनी ने इसके लिए कर्नाटक सरकार से नवंबर 2015 में समझौता किया था। इसके साथ ही कंपनी के नये संयंत्रों से 17,000 से अधिक लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
रुचि सोया का शेयर शुक्रवार को बीएसई में 0.10 रुपये या 0.49% की मामूली बढ़त के साथ 20.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 21.20 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और नीचे की ओर 20.30 रुपये तक गिरा। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 44.65 रुपये और निचला स्तर 17.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख