शेयर मंथन में खोजें

डॉ रेड्डीज लैब (Dr. Reddys Lab) ने किया टेवा फार्मास्युटिकल के साथ समझौता

डॉ रेड्डीज लैब (Dr. Reddys Lab) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी ने टेवा फार्मास्युटिकल और ऐलरगन पीएलसी की एक सहयोगी कंपनी के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने अमेरिका में आठ नये संक्षिप्त दवा अनुप्रयोगों (एएनडीए) के एक पोर्टफोलियो को खरीदने के लिए यह समझौता करीब नकद 2,300 करोड़ रुपये में किया है। कंपनी के सह-अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जीवी प्रसाद ने कहा है कि यह समझौता हमारे उत्पाद पोर्टफोलियो को मजबूती देने के अलावा अमेरिकी बाजार में हमें अधिक उपयुक्त बनने में मदद करेगा।
बीएसई में डॉ रेड्डीज लैब का शेयर शुक्रवार के 3,064.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 3,095.00 रुपये पर खुला है। करीब 2.30 बजे कंपनी का शेयर 28.00 रुपये या 0.91% की बढ़त के साथ 3,092.60 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसका उच्च स्तर 4,382.95 रुपये और निचला स्तर 2,750.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख