शेयर मंथन में खोजें

इसलिए टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने वापस मंगायी 11,000 गाड़ियाँ

खबरों के अनुसार टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने चीन में अपनी 11,000 गाड़ियाँ वापस मंगायी हैं।

टाटा मोटर्स ने दोषपूर्ण सेंसर के कारण में चीन में जेगुआर लैंड रोवर की 11,000 से अधिक इकाइयों को वापस मंगाया है। टाटा मोटर्स सभी प्रभावित वाहनों की जाँच करने के साथ ही दोषपूर्ण भागों को नि: शुल्क बदलेगी।
बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर गुरुवार के 488.00 रुपये बंद स्तर के मुकाबले आज भारी गिरावट के साथ 439.20 रुपये पर खुल कर 425.00 रुपये तक लुढ़का है। करीब पौने 11 बजे यह 55.00 रुपये या 11.27% की गिरावट के साथ 433.00 रुपये पर चल रहा है। इसके साथ ही पिछले 52 हफ्तों में टाटा मोटर्स का शेयर 489.60 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और नीचे की ओर समान अवधि में 266.00 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 24 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख