शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की बिक्री में बढ़त

टाटा मोटर्स (Tata Motors) के कुल वाहनों की बिक्री में जून महीने में निर्यात सहित 8% की बढ़त हुई है।

कंपनी ने जून 2015 में कुल 40,869 गाड़ियों की बिक्री की तुलना में जून 2016 में 44,276 गाड़ियों की बिकवाली की है। इसमें एलसीवी गाड़ियों की बिक्री में 14% और यात्री कारों की बिक्री में 22% की बढ़त हुई है। टाटा मोटर्स के कमर्शियल और यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री में 8% की बढ़त हुई है।
बीएसई में टाटा मोटर्स के शेयर में शुक्रवार को कमजोरी रही। कल यह मजबूती के साथ खुलने के बावजूद 1.35 रुपये या 0.29% की गिरावट के साथ 457.90 रुपये पर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबार में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 464.80 रुपये रहा, जबकि नीचे की तरफ यह 455.00 रुपये तक लुढ़का। (शेयर मंथन, 02 जूलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख