शेयर मंथन में खोजें

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) को इसलिए मिली निदेशक मंडल की मंजूरी

निदेशक मंडल की मंजूरी मिलने के बाद अदाणी पोर्ट्स के शेयर में सोमवार सुबह से ही बढ़त देखी जा रही है।

कंपनी के शेयर आज बढ़त के साथ 206 रुपये पर खुला। कारोबार मध्य यह 213.40 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 205.55 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.20 बजे कंपनी के शेयर 7.45 रुपये या 3.64% की बढ़त 212 रुपये पर चल रहा है। कंपनी को निदेशक मंडल से टीएम हार्बर सर्विसेज के अधिग्रहण की मंजूरी मिल गयी है। टीएम हार्बर सर्विसेज कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी धमरा पोर्ट कंपनी को टग सुविधा प्रदान करती है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख