शेयर मंथन में खोजें

एनबीसीसी (NBCC) को मिला ठेका, शेयर में मजबूती

एनबीसीसी को ठेका मिला है।

कंपनी को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से ग्रेटर नोएडा में पुरातत्व संस्थान और यूनेस्को श्रेणी- II केंद्र के निर्माण के लिए लगभग 120 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। बीएसई में एनबीसीसी के शेयर शुक्रवार के 241.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सोमवार को 243 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 9.35 बजे कंपनी के शेयर 1.75 रुपये या 0.72% की बढ़त के साथ 243.50 रुपये पर चल रहा है। 13 जुलाई 2016 को यह शेयर 267 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 25 अगस्त 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 162 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख