शेयर मंथन में खोजें

टाटा पावर (Tata Power) को मिला 200 करोड़ रुपये का ठेका

टाटा पावर (Tata Power) को रक्षा मंत्रालय से 200 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका भारतीय सेना को कमान पोस्ट और पिनाक मल्टी रॉकेट लॉन्चर प्रणाली के लॉन्चर की आपूर्ति के लिए मिला है। इसमें 20 लॉन्चर और 8 कमान पोस्ट शामिल हैं।
बीएसई में टाटा पावर का शेयर सोमवार के 73.25 रुपये से बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 74.50 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार में करीब 9.40 बजे कंपनी का शेयर 2.30 रुपये या 3.14% की मजबूती के साथ 75.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख