शेयर मंथन में खोजें

तो बीपीसीएल (BPCL) ऐसे जुटायेगी 2,000 करोड़ रुपये

बीपीसीएल (BPCL) 2,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।

कंपनी यह धनराशि गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर जारी करके जुटायेगी। इसके लिए बीपीसीएल को 21 सितंबर 2016 को कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी मिल गयी थी।
शुक्रवार को बीएसई में बीपीसीएल के शेयर में मजबूती आयी। कल बीपीसीएल का शेयर कारोबार के अंत में 9.05 रुपये या 1.35% की मजबूती के साथ 679.35 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में इसका उच्च स्तर 735.00 रुपये और निचला स्तर 366.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख