शेयर मंथन में खोजें

एनबीसीसी (NBCC) ने किया मॉरीशस सरकार के साथ करार

एनबीसीसी (NBCC) ने मॉरीशस सरकार के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने मॉरीशस में सोशल हाउसिंग युनिट्स के निर्माण के लिए परियोजना प्रबंधन सेवाओं हेतू यह करार किया है। इस परियोजना की लागत 150 करोड़ रुपये और अवधि 18 महीने है।
बीएसई में एनबीसीसी का शेयर 175.90 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज मजबूती के साथ 178.00 पर खुला, जो आज इसका उच्च स्तर भी रहा है। करीब 2.30 बजे कंपनी का शेयर 0.80 रुपये या 0.45% की हल्की बढ़त के साथ 176.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख