शेयर मंथन में खोजें

एबीबी इंडिया (ABB India) के शेयर में 3% की तेजी

आज शुरुआती कारोबार में एबीबी इंडिया (ABB India) के शेयर में 3% से अधिक तेजी दिख रही है।

यह तेजी इसकी स्विटजरलैंण्ड स्थित मूल कंपनी एबीबी और लार्सन ऐंड टुब्रो (एलऐंडटी) के बीच चल रही वार्ता के कारण आयी है। एबीबी एलऐंडटी के साथ इसके इलेक्ट्रिकल व्यापार को खरीदने के लिए बातचीत कर रही है, जिसका मूल्य करीब 14,000-18,000 करोड़ रुपये है। बीएसई में एबीबी का शेयर 1,495.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 1,524.95 रुपये पर खुला है। करीब 9.35 बजे यह 3.27% की बढ़त के साथ 1,544.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 21 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख