शेयर मंथन में खोजें

एसआरएफ (SRF) के शुद्ध लाभ में गिरावट, शेयर लुढ़का

एसआरएफ (SRF) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 103.8 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ।

इसके मुकाबले पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 32.9% अधिक 154.6 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। हालाँकि पिछले साल की अप्रैल-जून तिमाही में प्राप्त हुए 1,305.5 करोड़ रुपये के राजस्व के मुकाबले 2017 की समान अवधि में कंपनी का राजस्व 6.4% अधिक 1,388.4 करोड़ रुपये और एबिटा 30.8% घट कर 209.1 करोड़ रुपये रह गया। उधर बीएसई में एसआरएफ का शेयर 1,544.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 1,510.10 रुपये पर खुला है। करीब 11 बजे एसआरएफ का शेयर 88.65 रुपये या 5.74% की कमजोरी के साथ 1,455.55 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख