शेयर मंथन में खोजें

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को मिला सप्ताह में दूसरा निर्यात ठेका

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को एक सप्ताह के भीतर ही नया निर्यात ठेका प्राप्त हुआ है।

इसके तहत कंपनी यूरोपीय कारवान बाजार को 18,500 नये तैयार किये हुए इस्पात पहियों की आपूर्ति करेगी। स्टील स्ट्रिप्स इन पहियों की आपूर्ति अपने चेन्नई स्थित संयंत्र से करेगी। इससे पहले भी कंपनी को यूरोप से इस्पात पहियों के लिए ठेके मिलते रहे हैं। बीएसई में स्टील स्ट्रिप्स का शेयर 1,049.15 रुपये के मुकाबले 1,030.00 रुपये पर खुला और 1,076.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 2.30 बजे के कंपनी के शेयरों में 5.85 रुपये या 0.56% की मजबूती के साथ 1,055.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख