शेयर मंथन में खोजें

रमा स्टील (Rama Steel) ने दक्षिण भारत में शुरू किया वाणिज्यिक उत्पादन

स्टील ट्यूब निर्माता कंपनी रमा स्टील (Rama Steel) ने दक्षिण भारत में अपना वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है।

रमा स्टील ने अपनी सहायक कंपनी लेपक्षी ट्यूब्स के संयंत्र में संचालन शुरू किया। दक्षिण भारत व्यापार के लिहाज से रमा स्टील के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। इस खबर के सकारात्मक असर से रमा स्टील के शेयर ने 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी छुआ।
उधर बीएसई में रमा स्टील का शेयर 211.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 214.50 रुपये पर खुला और 224.00 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 3.20 बजे कंपनी के शेयरों में 7.40 रुपये या 3.50% की मजबूती के साथ 218.60 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख