शेयर मंथन में खोजें

वकरांगी (Vakrangee) ने खरीदी पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) में हिस्सेदारी

बैंकिंग और वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी वकरांगी (Vakrangee) ने पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) में 0.51% हिस्सेदारी खरीदी है।

वकरांगी ने खुले बाजार में इसके 20 लाख शेयरों को 561.71 रुपये प्रति के भाव पर 112 करोड़ रुपये में खरीदा। उधर बीएसई में गुरुवार को वकरांगी का शेयर 2.95 रुपये या 0.59% की बढ़त के साथ 505.35 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 515.40 रुपये और निचला स्तर 149.10 रुपये रहा है। साथ ही पीसी ज्वेलर 9.25 रुपये या 1.68% की बढ़त के साथ 561.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख