शेयर मंथन में खोजें

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को मिला नया निर्यात ठेका, शेयर मजबूत

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) के शेयर में 1% से अधिक मजबूती है।

कंपनी को यूरोप के कैरावान बाजार से निर्यात ठेका मिला है। कंपनी को यह ठेका 17,000 स्टील पहियों की आपूर्ति के लिए मिला है, जिनकी आपूर्ति स्टील स्ट्रिप्स चेन्नई में स्थित अपनी पहिया उत्पादन इकाई से करेगी।
उधर बीएसई में स्टील स्ट्रिप्स का शेयर 1,103.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,113.35 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 1,154.00 रुपये तक चढ़ा। करीब 1.55 बजे कंपनी के शेयरो में 10.50 रुपये या 0.95% की बढ़त के साथ 1,113.80 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख