शेयर मंथन में खोजें

सेंचुरी टेक्सटाइल्स (Century Textiles) के मुनाफे में जबरदस्त बढ़त

पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में सेंचुरी टेक्सटाइल्स (Century Textiles) के मुनाफे में 424.12% की बढ़त दर्ज की गयी।

कंपनी का शुद्ध मुनाफा 17.16 करोड़ रुपये के मुकाबले 89.94 करोड़ रुपये रहा। हालाँकि इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी में खास वृद्धि नहीं द्रज की गयी। इसकी आमदनी 1,923.14 करोड़ रुपये से 7.60% अधिक 2,069.39 करोड़ रुपये रही। वहीं सेंचुरी टेक्सटाइल्स का एबिटा 39.8% की बढ़त के साथ 333.80 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 2.57% अधिक 16.1% रहा।
उधर बीएसई में सेंचुरी टेक्सटाइल्स का शेयर 1,403.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,416.10 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 1,438.50 रुपये तक चढ़ा। करीब 2.20 बजे कंपनी के शेयरो में 6.80 रुपये या 0.48% की बढ़त के साथ 1,410.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख