शेयर मंथन में खोजें

बेहतर परिणामों से उछला रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) का शेयर

आज रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के शेयर में 14% से अधिक की उछाल आयी है।

वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी के मुनाफे में 68.75% की बढ़त दर्ज की गयी। कंपनी का शुद्ध लाभ 16 करोड़ रुपये के मुकाबले 27 करोड़ रुपये रहा। हालाँकि रिलायंस कम्युनिकेशंस की शुद्ध आमदनी 1,675 करोड़ रुपये की तुलना में 31.70% गिरावट के साथ 1,144 करोड़ रुपये रही। वहीं कंपनी का एबिटा तिमाही दर तिमाही आधार पर 5.9% घट कर 252 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 1.02% अधिक 22% हो गया। उधर बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर 27.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 27.90 रुपये पर खुला। सवा 12 बजे के आस-पास यह 3.60 रुपये या 13.21% की तेजी के साथ 30.85 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 30 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख