शेयर मंथन में खोजें

स्पाइसजेट (Spicejet) ने किया 20 नयी उड़ानों का ऐलान

विमानन कंपनी स्पाइसजेट (Spicejet) ने 20 नयी उड़ानों का ऐलान किया है।

कंपनी 11 फरवरी 2018 से घरेलू रूटों पर नयी हवाई सेवाओं का शुभारंभ करेगी। स्पाइसजेट, बेंगलुरु- राजामुंद्री, चेन्नई-मैंगलोर और गुवाहाटी-चेन्नई मार्गों पर दैनिक सीधी उड़ानों और बेंगलुरू-तिरुपति के बीच एक सीधी उड़ान की तैयारी कर रही है, जो मंगलवार को छोड़कर सभी दिन सेवा में होगी। इस खबर का कंपनी के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है। बीएसई में स्पाइसजेट का शेयर 121.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 122.00 रुपये पर खुला और 126.90 रुपये तक उछला। पौने 1 बजे के करीब यह 2.85 रुपये या 2.34% की मजबूती के साथ 124.55 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 30 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख