शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा लाइफस्पेस (Mahindra Lifespace) की आमदनी और शुद्ध लाभ घटा

महिंद्रा लाइफस्पेस (Mahindra Lifespace) को पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में 34.30 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

इसके मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 20.87% की गिरावट के साथ 27.14 करोड़ रुपये रह गया। इस बीच इसकी शुद्ध आमदनी 213.08 करोड़ रुपये से 20.99% की गिरावट के साथ 168.34 करोड़ रुपये रह गयी। कमजोर तिमाही नतीजों से इसके शेयर में भी कमजोरी आयी। बीएसई में महिंद्रा लाइफस्पेस का शेयर 500.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 505.10 रुपये पर खुला और 509.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 10.45 रुपये या 2.09% की कमजोरी के साथ 490.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 30 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख