शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज कंज्यूमर (Godrej Consumer) के मुनाफे में 22% की बढ़त

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर (Godrej Consumer) के मुनाफे में 22.05% की बढ़त हुई।

पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में 352.20 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 429.87 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इसी दौरान कंपनी की कुल आमदनी भी 2,504.65 करोड़ रुपये से 6.45% की बढ़त के साथ 2,666.23 करोड़ रुपये रही। साथ ही गोदरेज कंज्यूमर का एबिटा 16.7% अधिक 589 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 1.38% की बढ़ोतरी के साथ 22.4% रहा। दूसरी ओर गोदरेज कंज्यमूर का शेयर बीएसई में 1,058.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,090.00 रुपये पर खुला है। करीब पौने 11 बजे यह शेयर 2.45 रुपये या 0.23% की वृद्धि के साथ 1,060.95 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख