शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस नेवल (Reliance Naval) का घाटा बढ़ा, शेयर में गिरावट

रिलायंस नेवल (Reliance Naval) को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 166.31 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

वहीं पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में इसे 132.71 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी भी 122.48 करोड़ रुपये से 55.9% की गिरावट के साथ 53.99 करोड़ रुपये रह गयी। साथ ही रिलायंस नेवल का एबिटा 147.9% की बढ़ोतरी के साथ 10.04 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 15.29% की बढ़ोतरी के साथ 18.6% हो गया। दूसरी ओर रिलायंस नेवल का शेयर बीएसई में 49.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 47.90 रुपये पर खुला है। करीब 11 बजे यह शेयर 1.80 रुपये या 3.65% की गिरावट के साथ 47.45 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख