शेयर मंथन में खोजें

आमदनी बढ़ने के बावजूद घटा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) का शेयर

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 302.84 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

इसके मुकाबले पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में कंपनी का लाभ 18.92% अधिक 373.54 करोड़ रुपये रहा था। हालाँकि इसी बीच कंपनी की कुल आमदनी 2,268.90 करोड़ रुपये के मुकाबले 12.92% की बढ़ोतरी के साथ 2,562.05 करोड़ रुपये रहा था। साथ ही भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का एबिटा 7.8% की गिरावट के साथ 445.17 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 4.31% की बढ़ोतरी के साथ 17.7% हो गया। उधर बीएसई में लाभ में गिरावट का नकारात्मक असर इसके शेयर पर दिख रहा है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर 177.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 171.10 रुपये पर खुला। 167.70 रुपये तक फिसलने के बाद करीब साढ़े 11 बजे यह शेयर 6.85 रुपये या 3.86% की कमजोरी के साथ 170.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख