शेयर मंथन में खोजें

मनपसंद बेवरेजेज (Manpasand Beverages) ने किया नया संयंत्र स्थापित

मनपसंद बेवरेजेज (Manpasand Beverages) ने गुजरात के वड़ोदरा में एक नया उत्पादन संयंत्र स्थापित किया है।

इस संयंत्र की मौजूदा दैनिक क्षमता 1.70-1.75 लाख इकाई है, जिसमें कंपनी 45,000-50,000 इकाई प्रतिदिन की बढ़ोतरी और करेगी। हालाँकि इस सकारात्मक खबर का मनपसंद बेवरेजेज के शेयर पर असर नहीं दिख रहा है। बीएसई में मनपसंद बेवरेजेज का शेयर 383.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 380.00 रुपये पर खुला। 393.60 रुपये का ऊपरी शिखर छू कर करीब पौने 12 बजे मनपसंद बेवरेजेज के शेयरों में 1.95 रुपये या 0.51% की गिरावट के साथ 380.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख