शेयर मंथन में खोजें

पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) के मुनाफे में 22% का इजाफा

वित्त वर्ष 2016-17 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) के मुनाफे में 22.55% की बढ़ोतरी हुई।

पिरामल एंटरप्राइजेज ने 358.76 करोड़ रुपये के मुकाबले 439.67 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। समान अवधि में पिरामल की शुद्ध आमदनी 2,341.74 करोड़ रुपये से 22.06% की बढ़त के साथ 2,858.36 करोड़ रुपये, कुल ऋण बुक 68% अधिक 38,036 करोड़ रुपये और कॉर्पोरेट फाइनेंस ऋण 134% की वृद्धि के साथ 6,392 करोड़ रुपये के रहे। उधर बीएसई में पिरामल एंटरप्राइजेज का शेयर 2,749.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 2,770.00 रुपये पर खुला औऱ सुबह पौने 10 बजे के आस-पास 2,785.50 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब 12 बजे पिरामल के शेयरों में 7.85 रुपये या 0.29% की बढ़त के साथ 2,757.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख