शेयर मंथन में खोजें

इसलिए 3.5% से अधिक उछला अम्बर एंटरप्राइजेज (Amber Enterprises) का शेयर

मंगलवार को अपने इश्यू भाव के मुकाबले 37.37% की जोरदार बढ़त के साथ सूचीबद्ध होने के बाद अम्बर एंटरप्राइजेज (Amber Enterprises) के शेयर भाव में आज 3.5% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

खबर है कि कोटक फंड-इंडिया मिडकैप ने एनएसई पर कंपनी के 2,53,290 शेयर 1,149.15 रुपये के भाव पर खरीदे हैं, जिसका सकारात्मक असर इसके शेयर भाव पर पड़ा। करीब पौने 1 बजे यह 44.80 रुपये या 3.62% की मजबूती के साथ 1,282.05 रुपये के भाव पर है।
बता दें कि मंगलवार को कंपनी के शेयर ने 859 रुपये के आईपीओ इश्यू भाव के मुकाबले 1,180 रुपये पर शुरुआत की। इसे आईपीओ इश्यू में 165 गुना आवेदन प्राप्त हुए थे। अम्बर एंटरप्राइजेज ने इश्यू में 49.27 लाख शेयरों के लिए आवेदन माँगे थे, जबकि इसे 81.47 करोड़ शेयरों के लिए अर्जियाँ भेजी गयीं। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख