शेयर मंथन में खोजें

आमदनी में बढ़त के बावजूद घटा करुर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) का शुद्ध लाभ

वित्त वर्ष 2016-17 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में करुर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) के मुनाफे में 38.24% की गिरावट आयी।

बैंक का शुद्ध लाभ 115.76 करोड़ रुपये के मुकाबले घट कर 71.49 करोड़ रुपये रह गया। वहीं इसकी कुल आमदनी 1,581.26 करोड़ रुपये से 4.16% की बढ़ोतरी के साथ 1,647.17 करोड़ रुपये हो गयी। इसके अलावा करुर वैश्य बैंक की एनपीए 328 आधार अंकों की बढ़त के साथ 5.9% और प्रोविजन 106.2% अधिक 324.70 करोड़ रुपये के हो गये। उधर बीएसई में करुर वैश्य बैंक का शेयर 108.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 108.80 रुपये पर खुला औऱ सुबह सवा 11 बजे के आस-पास 111.25 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब 1.35 बजे बैंक के शेयरों में 0.70 रुपये या 0.64% की बढ़त के साथ 109.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख