शेयर मंथन में खोजें

एस्कॉर्ट्स (Escorts) के मुनाफे में 305% की जबरदस्त वृद्धि

वित्त वर्ष 2016-17 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में ट्रैक्टर निर्माता कंपनी एस्कॉर्ट्स (Escorts) के मुनाफे में 304.97% की वृद्धि हुई।

कंपनी का शुद्ध लाभ 22.71 करोड़ रुपये के मुकाबले 91.97 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी कुल आमदनी 1,092.93 करोड़ रुपये से 10.25% की बढ़ोतरी के साथ 1,205.03 करोड़ रुपये हो गयी। इसके अलावा एस्कॉर्ट्स का एबिटा 58.5% की बढ़त के साथ 145 करोड़ रुपये और ट्रैक्टरों की बिक्री 11.6% बढ़ कर 18,930 इकाई रही। उधर बीएसई में एस्कॉर्ट्स का शेयर 833.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 833.00 रुपये पर खुला। शानदार वित्तीय परिणामों के बावजूद करीब 1.20 बजे एक तीखी गिरावट से यह 808.00 रुपये तक फिसला। करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 22.05 रुपये या 2.65% की कमजोरी के साथ 811.15 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख