शेयर मंथन में खोजें

पीवीआर (PVR) के शुद्ध लाभ में बढ़ोतरी, शेयर उछला

वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में पीवीआर (PVR) के मुनाफे में 23.97% की वृद्धि हुई।

कंपनी का शुद्ध लाभ 23.52 करोड़ रुपये के मुकाबले 29.16 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 542.02 करोड़ रुपये से 2.80% की बढ़ोतरी के साथ 557.25 करोड़ रुपये रही। साथ ही पीवीआर का एबिटा 25.5% बढ़ कर 100.30 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 294 आधार अंकों की बढ़त के साथ 18% हो गया। उधर बीएसई में पीवीआर का शेयर 1,420.95 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,450.00 रुपये पर खुला। 1,474.95 रुपये का ऊपरी भाव छूने के बाद अंत में कंपनी का शेयर 53.00 रुपये या 3.73% की बढ़त के साथ 1,473.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख