शेयर मंथन में खोजें

30% बढ़ा लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) का शुद्ध लाभ

वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में प्रमुख निर्माण कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) के मुनाफे में 30.79% की बढ़त दर्ज की गयी।

कंपनी का शुद्ध लाभ 934.18 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,221.89 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 15,946.20 करोड़ रुपये से 11.09% की बढ़ोतरी के साथ 17,715.73 करोड़ रुपये रही। उधर बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,429.10 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 1,428.95 रुपये पर खुला। अधिकतर समय लाल निशान में रहते हुए इसने 1,412.30 रुपये का निचला स्तर छुआ और कारोबार के अंत में 12.50 रुपये या 0.87% की कमजोरी के साथ 1,416.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख