शेयर मंथन में खोजें

आमदनी बढ़ने के बावजूद घटा वेदांत (Vedanta) का मुनाफा

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में वेदांत (Vedanta) के मुनाफे में 3.89% की गिरावट आयी।

वेदांत का मुनाफा 2,133 करोड़ रुपये के मुकाबले 2,053 करोड़ रुपये रहा। मगर इसकी कुल आमदनी 21,405 करोड़ रुपये से 16.48% की बढ़ोतरी के साथ 24,934 करोड़ रुपये हो गयी। वहीं वेदांत का एबिटा 15.3% की बढ़त के साथ 6,763 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 30.2% से घट कर 27.8% रह गया। दूसरी ओर बीएसई में वेदांत का शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 339.50 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 345.80 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब 3 बजे यह 0.60 रुपये या 0.18% की मामूली बढ़त के साथ 340.10 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख