शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का शुद्ध मुनाफा 27% घटा

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के मुनाफे में 27.45% की गिरावट दर्ज की गयी।

बैंक का मुनाफा 2,610.83 करोड़ रुपये के मुकाबले गिर कर 1,894.15 करोड़ रुपये रहा। मगर इसकी कुल आमदनी 27,875.67 करोड़ रुपये से 2.24% की वृद्धि के साथ 28,500.92 करोड़ रुपये हो गयी। इसके अलावा तिमाही दर तिमाही आधार पर आईसीआईसीआई बैंक की एनपीए 4,674 करोड़ रुपये से घट कर 4,380 करोड़ रुपये और एनपीए अनुपात 4.43% के मुकाबले 4.20% रह गया। दूसरी ओर बीएसई में बैंक का शेयर 352.95 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 349.70 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 355.70 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब सवा 3 बजे बैंक के शेयरों में 6.70 रुपये या 1.90% की कमजोरी के साथ 346.25 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2018)



Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख