शेयर मंथन में खोजें

क्वेस कॉर्प (Quess Corp) करेगी 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण

क्वेस कॉर्प (Quess Corp) दो कंपनियों की 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए तैयार है।

क्वेस कॉर्प रोजगार पोर्टल मोन्सटर डॉट कॉम के भारत, दक्षिण पूर्व और पश्चिम एशिया इकाइयों के साथ-साथ उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल फोन के लिए एचसीएल इन्फोसिस्टम्स की आफ्टर-सेल सेवा व्यापार की खरीदारी करेगी। ये दोनों सौदे करीब 77.6 करोड़ रुपये में होंगे। दूसरी ओर बीएसई में क्वेस कॉर्प का शेयर 985.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 995.00 रुपये पर खुला और 1.50 बजे के करीब उछाल के साथ 1,038.45 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब 3.20 बजे यह 32.95 रुपये या 3.34% की मजबूती के साथ 1,018.45 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2018)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख