शेयर मंथन में खोजें

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) को मिला 565 करोड़ रुपये का ठेका

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकऱण से 565.02 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को महाराष्ट्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-211 के करोड़ी से तेलवाड़ी सेक्शन के 4/6 लेनिंग हेतु ईपीसी मोड पर यह कार्य मिला, जिसकी समाप्ति अवधि 30 महीनों की है। दूसरी ओर बीएसई में दिलीप बिल्डकॉन का शेयर 908.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 920.45 रुपये पर खुला। पूरे दिन इस शेयर में तेजी का रुख देखने को मिला। अंत में यह 50.30 रुपये या 5.54% की मजबूती के साथ 970.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2018)

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख