शेयर मंथन में खोजें

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के शुद्ध लाभ में 178% की शानदार बढ़ोतरी

2016 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले 2017 की समान अवधि में अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के मुनाफे में 178% की बढ़ोतरी हुई है।

अशोक लेलैंड का मुनाफा 161.72 करोड़ रुपये से बढ़ कर 449.71 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान वाहन निर्माता कंपनी की शुद्ध आमदनी भी 4,516.29 करोड़ रुपये से 58% की बढ़ोतरी के साथ 7,113.16 करोड़ रुपये हो गयी। साल दर साल आधार पर अशोक लेलैंड का तिमाही एबिटा 454.12 करोड़ रुपये के मुकाबले 788.43 करोड़ रुपये हो गया। उधर बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर 123.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 124.85 रुपये पर खुला है। सवा 10 बजे यह 1.05 रुपये या 0.85% की मजबूती के साथ 124.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख