शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की बिक्री में हुआ 43% का इजाफा

साल दर साल आधार पर वैश्विक वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की जनवरी बिक्री में 43% की उछाल दर्ज की गयी।

जनवरी 2017 में 41,428 वाहनों के मुकाबले 2018 के समान महीने में टाटा मोटर्स ने कुल 59,441 वाहन बेचे। इनमें कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री 28,521 इकाई से 38% बढ़ कर 39,386 इकाई, घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 12,907 इकाई से 55% अधिक 20,055 इकाई और निर्यात (वाणिज्यिक वाहन) 5% की वृद्धि के साथ 4,900 इकाई रहा।
उधर बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 394.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 391.00 रुपये पर खुला। 11 बजे के करीब यह 1.65 रुपये या 0.42% की गिरावट के साथ 393.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख