शेयर मंथन में खोजें

बिक्री में बढ़ोतरी के बावजूद टूटा बजाज ऑटो (Bajaj Auto) का शेयर

साल दर साल आधार पर बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की जनवरी बिक्री में 46% की वृद्धि दर्ज की गयी।

जनवरी 2017 में 2,41,917 वाहनों के मुकाबले 2018 के समान महीने में बजाज ऑटो ने कुल 3,53,147 वाहन बेचे। इनमें कंपनी की घरेलू बिक्री 1,35,188 इकाई से 50% बढ़ कर 2,02,193 इकाई और निर्यात 1,06,729 इकाई के मुकाबले 41% की वृद्धि के साथ 3,53,147 इकाई रहा।
उधर बीएसई में बजाज ऑटो का शेयर 3,409.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 3,413.00 रुपये पर खुला। बाजार में गिरावट के बीच 11.20 बजे के करीब यह 49.20 रुपये या 1.44% की गिरावट के साथ 3,360.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख