शेयर मंथन में खोजें

बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) ने कमाया 1,203 करोड़ रुपये का मुनाफा, शेयर मजबूत

बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) ने 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 1,203.45 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

वहीं 2016 की समान तिमाही में इसे 951.27 का शुद्ध लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 6,317.04 करोड़ रुपये के मुकाबले 7,665.04 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 26.50% और शुद्ध आमदनी 21.34% बढ़ी। शानदार वित्तीय नतीजों से बाजार में भारी कमजोरी के बावजूद बजाज फिनसर्व का शेयर उठापटक के बीच मजबूत स्थिति में है।
बीएसई में बजाज फिनसर्व का शेयर 5,019.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 5,025.00 रुपये पर खुला और 5,149.95 रुपये तक चढ़ा। सवा 12 बजे के आस-पास बजाज फिनसर्व का शेयर 50.60 रुपये या 1.01% की तेजी के साथ 5,070.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख